Weather Update: कानपुर में रविवार को 17.7 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग की मानें तो 30 जून तक इसी तरह उमस भरी गर्मी रहेगी।
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
{“_id”:”6a4167789a8ff9c0bf02a65d”,”slug”:”weather-update-rain-in-kanpur-brings-down-temperature-but-increases-humidity-2026-06-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Weather Update: कानपुर में बारिश से तापमान घटा पर उमस बढ़ी, मानसून को लेकर मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार-रविवार रात को 22 मिनट में 17.7 मिमी बारिश हुई। इससे अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान घट गए लेकिन उमस भरी गर्मी बढ़ गई। रविवार को अधिकतम तापमान तो 39.4 डिग्री रहा लेकिन लोगों को गर्मी 45 डिग्री वाली महसूस हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि उमस भरी गर्मी का प्रकोप अभी जारी रहेगी। बीच में प्री मानसून बौछारें तथा तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि रविवार दोपहर हीट इंडेक्स बढ़कर 45 डिग्री तक पहुंच गया। यह स्थिति हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ाने वाली होती है। इसके अलावा यूवी इंडेक्स दोपहर 12 बजे से एक बजे के बीच अपने उच्चतम स्तर 12 पर रहा। इस दौरान सीधे सूर्य की रोशनी में रहने से त्वचा को नुकसान होने की संभावना ज्यादा होती है। वेट-बल्ब तापमान बढ़ा होने से पसीने वाली गर्मी रही।