Last Updated:
समाजवादी पार्टी के मुखिया और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव को लेकर उनके समर्थकों की बीच गजब की दीवानगी है. ऐसी ही दीवानगी देखने को मिली आजमगढ़ जिले में, जहां कुछ लड़कों का एक ग्रुप अखिलेश यादव से मिलने आया, जिन्होंने अपने सीने पर डिंपल यादव की तस्वीर का टैटू बनवा रखा था.
डिंपल यादव से मिलने की जिद्द करने लगे लड़के.
आजमगढ़ः समाजवादी पार्टी के समर्थकों में मुखिया अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव को लेकर गजब की दीवानगी है और इसकी बानगी आए दिन देखने को मिलती रहती है. ऐसी ही एक दीवानगी देखने को मिली आजमगढ़ जिले में. सपा मुखिया और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आजमगढ़ जिले के दौरे पर थे. इस दौरान गाड़ी में बैठते वक्त कुछ समर्थकों ने घेर लिया. उनमें से कुछ लड़के बिना शर्ट के नजर आए, जिन्होंने टैटू बनवा रखा था. अखिलेश यादव उनसे मिलकर जब गाड़ी में बैठने को हुए तो एक लड़के ने कहा कि भैया आपने वादा किया था भाभी मां से मिलवाने का.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें