लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर नकदी और सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। परिवार सगाई समारोह में शामिल होने बाहर गया हुआ था। वापस लौटने पर घटना की जानकारी हुई। भदैला, थोतासराय जौनपुर शशांक निवासी शेखर मिश्र परिवार के साथ जानकीपुरम स्थित केएल सिटी में किराए के मकान में रहते हैं। शशांक के अनुसार, वह 19 जून को सगाई समारोह में शामिल होने के लिए पूरे परिवार के साथ अपने पैतृक गांव गए थे। 22 जून को वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के अंदर के दरवाजे टूटे हुए थे। जांच करने पर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और गुल्लक में रखे करीब 20 हजार रुपए नकद गायब मिले। पीड़ित के अनुसार करीब 10 लाख के जेवर चोर ले गए हैं। मामले में उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी मिश्रा का कहना है मुकदमा दर्ज करके सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी में दिखाई दिए मुंह बांधे चोर
घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें दो लड़के मुंह पर गमछा बांधकर अंदर घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वह दरवाजा तोड़ते हैं और अंदर घुस जाते हैं। घर से कीमती जेवर लेकर गायब हो जाते हैं।
Source link
सगाई समारोह में गया परिवार के घर चोरी:लौटने पर घर का टूटा मिला ताला, 10 लाख से ज्यादा का सामान पार