Last Updated:
फिरोजाबाद सिर्फ कांच उद्योग के लिए ही नहीं, बल्कि सस्ती और आकर्षक क्रोकरी के लिए भी पूरे देश में प्रसिद्ध है. यहां डिनर सेट, बाउल सेट, सर्विंग सेट और मैलामाइन उत्पाद कम कीमत में तैयार होते हैं, जिनकी होटल, रेस्टोरेंट और शादी-ब्याह के सीजन में सबसे ज्यादा मांग रहती है.
सुहाग नगरी के नाम से मशहूर शहर फिरोजाबाद में कांच के अलावा मैलामाइन और क्रोकरी के आइटम तैयार होते हैं. ये आइटम शादी पार्टी और होटलों में खूब इस्तेमाल होते हैं.इनको यहां की फैक्ट्रियों में तैयार किया जाता है. ये आइटम गिफ्ट देने के लिए भी बेस्ट हैं.

फिरोजाबाद के क्रोकरी के आइटम काफी मशहूर हैं.इनमें कई तरह के आइटम तैयार होते हैं.ये डिनर सेट भी क्रोकरी में सबसे ज्यादा बिकते हैं.इसमें छोटे और बड़े डिनर सेट तैयार होते हैं.वहीं इनके कलर भी काफी होते हैं.जो लोगों को बेहद खूबसूरत लगते हैं.लोग इसे गिफ्ट के लिए पैक कराकर ले जाते हैं.वही इनकी कीमत 400 रु से लेकर चार हजार तक रहती है.

घर में रोजाना इस्तेमाल के लिए ये कटोरी सेट भी खूब बिकते हैं.सब्जी रखने से लेकर फल-फ्रूट के लिए ये आइटम बेस्ट हैं.इनको भी मैलामाइन और क्रोकरी आइटमों में शामिल किया गया है.इनकी कीमत फिरोजाबाद में बेहद है.6 बाउल सेट की कीमत 60 रु से लेकर 600 रु तक है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

फिरोजाबाद में कांच के कप सेट के अलावा क्रोकरी के बाउल सेट भी खूब बिकते हैं.इस सेट में कटोरी और कप के अलग अलग पीस मिलते हैं.इनका इस्तेमाल मेहमानों को चाय़-कॉफी के साथ नमकीन आदि सर्व करने के लिए किया जाता है.वहीं इस सेट की कीमत अलग-अलग है.12 सेट की कीमत 300 रु से लेकर 600 रु तक रहती है.

शादी-पार्टी या घर में कोई प्रोग्राम हो इसके लिए ये सेट सबसे बेस्ट है.इसे सर्व सेट कहा जाता है जिसमें एक साथ कप,प्लेट,चम्मच और बॉउल आदि मिलते हैं.वहीं इसके सात एक बड़ी बाउल भी मिलती है.एक साथ कई तरह के सर्व आइटम सेट में रखे जाते हैं.इनकी कीमत दो सौ रुपए से लेकर दो हजार रु तक रहती है.

फिरोजाबाद का ये क्वाटर प्लेट सेट भी खूब बिकता है. कारखानेदार ऑर्डर पर इस सेट को तैयार करते हैं.इसमें छोटी और बड़ी प्लेट के साथ बाउल आदि मिलती हैं.इस सेट का इस्तेमाल घर के प्रोग्राम और होटलों में खूब किया जाता है.इसकी कीमत 6 पीस के आइटम 140 रु से लेकर 400 रु तक में आसानी से मिल जाते हैं.

क्रोकरी के आइटमों की खासियत इसके कांच में है, जो कि मैलामाइन पॉउडर से तैयार होता है.इसलिए ये आइटम रंग-बिरंगे भी तैयार होते हैं.क्रोकरी में कटोरी से लेकर कप-प्लेट अलग अलग रंगों में तैयार होते हैं.वहीं इन आइटमों को धोने में बड़ी आसानी रहती है.इसकी कीमत भी कांच के आइटमों से बेहद कम है.

फिरोजाबाद में तैयार होने वाले इन क्रोकरी के आइटमों की डिमांड होटल और रेस्टोरेंट में अधिक रहती है.ग्राहकों को इनमें फूड आइटम सर्व करने में आसानी रहती है.फिरोजाबाद में क्रोकरी के आइटमों का बिजनेस खूब चलता है.देश भर से लोग इन आइटमों को खरीदने के लिए यहां की फैक्ट्रियों में आते हैं और कम रेट में खरीदकर ले जाते हैं.