हापुड़ जिले को प्रधानमंत्री जन विकास योजना (PMJVK) के तहत छह बड़ी विकास परियोजनाओं की स्वीकृति मिली है। राज्य स्तरीय स्क्रूटनी कमेटी (SLSC) ने इन परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिनकी कुल लागत 54 करोड़ रुपये से अधिक है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता मन्दार बताया कि जिले से कुल 26 प्रस्ताव भेजे गए थे, जिनमें से छह परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। स्वीकृत परियोजनाओं में नगर पालिका परिषद पिलखुवा में 6.38 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण शामिल है। इसके अतिरिक्त, हापुड़ शहर के मोहल्ला फूलगढ़ी में 2 करोड़ रुपये की लागत से एक बारातघर बनाया जाएगा। धौलाना ब्लॉक परिसर में 5 करोड़ रुपये की लागत से एक ऑडिटोरियम का निर्माण भी किया जाएगा। 4.50 करोड़ रुपये की लागत खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांव घुंघराला में 4.50 करोड़ रुपये की लागत से एक खेल स्टेडियम और धौलाना ब्लॉक के गांव धौलाना में 25 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक खेल स्टेडियम का निर्माण प्रस्तावित है। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के तहत, गांव घुंघराला में 11.95 करोड़ रुपये की लागत से एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निर्माण किया जाएगा। इससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। जिले का विकास है लक्ष्य जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता मन्दार ने कहा कि हापुड़ जिले से 22 प्रस्ताव गए थे। प्रदेश में सबसे अधिक हापुड़ जिले के 6 प्रस्ताव पास हुए हैं। इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से जिले में खेल, स्वास्थ्य, सामाजिक और सामुदायिक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। उन्होंने इसे जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया, जिससे हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।
Source link
हापुड़ को 54 करोड़ की 6 परियोजनाएं मंजूर:6 विकास कार्यों पर मुहर, ऑडिटोरियम का निर्माण शामिल