अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार होने के बाद कई तरह के बयान सामने आ रहे हैं. इस मामले पर जब एबीपी न्यूज़ ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि से बात की, तो वो बुरी तरह भड़क गए, यहीं नहीं उन्होंने लाइव कैमरे पर एबीपी रिपोर्टर विशाल पांडेय से माइक छीनने की कोशिश की और उनके समर्थकों ने भी बदसलूकी की.
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि से जब एबीपी न्यूज रिपोर्टर ने पूछा कि क्या कोषाध्यक्ष होने के नाते राम मंदिर के चंदे में जिस तरह की गड़बड़ी हुई उसके लिए वो ख़ुद भी जिम्मेदार नहीं है. इस पर गोविंद देव गिरि बुरी तरह भड़क गए और उन्होंने लाइव कैमरे पर ही एबीपी के माइक पर हाथ मारा और छीनने तक की कोशिश की.
एबीपी न्यूज़ के माइक पर मारा हाथ
रिपोर्टर विशाल पांडेय ने जब उन्हें बताया कि वो लाइव कैमरे पर है बावजूद इसके उनकी झुंझलाहट कम नहीं हुई. इस बीच उनके समर्थक भी वहां आ गए और रिपोर्टर के साथ बदसलूकी करने की कोशिश की.
रिपोर्टर विशाल पांडेय के साथ बदसलूकी
एबीपी न्यूज़ ने जब उनसे पूछा कि कोषाध्यक्ष होने के नाते क्या आप अपनी भी जिम्मेदारी मानते हैं और क्या वो भी अपने पद से इस्तीफा देंगे? तो गोविंद गिरि ने झुंझलाते हुए कहा कि “मैं इस्तीफा क्यों दूं?” गिरि के इतना कहने के बाद उनके सुरक्षाकर्मियों ने साक्षात्कार रोकने की कोशिश की. खुद गिरि ने भी एबीपी का माइक आईडी भी हटाने का प्रयास किया और कहा कि हुंडियों की गिनती में मेरी कोई भूमिका न कल थी, न आज है.
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब…जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
कमल नयन दास भी सवालों पर भड़के
वहीं दूसरी तरफ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के प्रमुख नृत्य गोपाल दास के शिष्य कमल नयन दास जवाब देने से बचते दिखे जब उनसे कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने भी माइक हटवा दिया और कहा कि मीडिया वालों ने अनर्गल प्रचार किया कि सामान गायब हो गए. उन्होंने गोविंद गिरि को सर्टिफिकेट देते हुए उन्हें निर्दोष बताया. जब उनसे जिम्मेदारी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने भी माइक हटवा दिया.