मथुरा में मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। विभाग ने 30 से अधिक ऐसे अस्पतालों को चिन्हित किया है, जहां अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा और अन्य आवश्यक मानकों में गंभीर खामियां मिली हैं। सभी संस्थानों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय में कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। चेतावनी दी गई है कि निर्देशों की अनदेखी करने वाले अस्पतालों को सील करने के साथ ब्लैकलिस्ट भी किया जाएगा।