झांसी में एक युवक ने 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की। 8 जुलाई को वह अपनी सहेली के साथ घर के बाहर खेल रही थी। तभी आरोपी आया और हाथी दिखाने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गया। सूनी गली में कार में ओट में बच्ची से दरिंदगी की। फिर लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गया। खून से सनी बच्ची को देखकर परिजन सक पका गए। शुक्रवार सुबह बच्ची ने आरोपी को पहचान लिया। तब लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है।
खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।
Source link
हाथी दिखाने के बहाने 7 साल की मासूम से रेप:झांसी में कार के ओट में आरोपी ने दरिंदगी की, लहूलुहान छोड़कर भागा, लोगों ने पीटा