सैनी कोतवाली क्षेत्र के अझुवा बाजार में शनिवार देर रात करीब 9:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, सैनी कोतवाली क्षेत्र के कंनवार निवासी राजकुमार पुत्र महेश कुमार अझुवा बाजार से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह भोला चौराहे के पास पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेवा गांव का एक युवक सवार था। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
Source link
कौशांबी हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत:दो युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया