Last Updated:
उत्तर प्रदेश सरकार पशुपालकों के लिए नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना चला रही है, जिसके तहत दो दुधारू गायों के पालन पर 80,000 रुपए का अनुदान दिया जा रहा है. इस योजना का उद्देश्य स्वदेशी नस्ल के पशुओं को बढ़ावा देना और डेयरी व्यवसाय को प्रोत्साहित करना है. पात्र लाभार्थी आधार कार्ड और अनुभव प्रमाण पत्र के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. चयन के बाद सब्सिडी सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है.
यदि आप पशुपालक हैं और दुधारू पशु पालना चाहते हैं और आपके पास बजट नहीं है तो सरकार द्वारा एक विशेष योजना चलाई जा रही है जिसके तहत आपको दो दुधारू पशु पालने के लिए बेहतर सब्सिडी मिल रही है. इसके माध्यम से आप दो दुधारू पशुओं को पाल सकते हैं. आईए जानते हैं कौन है वह योजना और कैसे इस योजना का लाभ ले सकते हैं .
दो दुधारू पशुओं के लिए मिल रहा 80000 का अनुदान
लोकल 18 से बात करते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सीपी सिंह कुशवाहा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना के तहत मुख्यमंत्री स्वदेशी गो संवर्धन योजना शुरू किया है. इस योजना के तहत दो स्वदेशी गायों को पालना है. जिसको पशुपालक अपने स्रोतों से इस इकाई स्थापित करेगा और स्थापित करने के बाद इस योजना के तहत उन्हें ₹80000 का अनुदान सरकार द्वारा दिया जाएगा. जिससे वह दुधारू पशुओं को पाल सकते हैं लेकिन यह स्वदेशी नस्ल की दुधारू पशु होने चाहिए.
पशुपालन का अनुभव प्रमाण पत्र है जरूरी
इस योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड, पशुपालन का एक अनुभव प्रमाण पत्र के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन के बाद जिला की कमेटी चयन करेगी चयन होने के बाद सीधे उनके खाते में ₹80000 सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दे दिया जाएगा. इस योजना का लाभ कोई भी व्यक्ति आसानी से ले सकता है जो स्वदेशी नल का पशु पालेगा. तथा पूर्व में वह स्वदेशी नल का पशु पाल रहा हो. क्योंकि सरकार की मंशा है कि स्वदेशी नस्ल के पशु अपने प्रदेश में बढ़ाया जाए. हालांकि यह स्वदेशी नस्ल के गए पशुपालक को बाहर से ही क्रय करना है.
डेरी फार्म के लिए लागत का 50% मिलेगा सब्सिडी
यदि आप डेरी फार्म खोलना चाहते हैं, तो नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना के तहत नंदिनी व मिनी नंदिनी दुग्ध योजना शुरू होने वाली है. इस योजना के तहत 10 से 25 गए आसानी से ले सकते हैं. नंदिनी दुग्ध योजना में लगभग 62 लाख 50 हजार की लागत आएगी जिसमें 50% की सब्सिडी निर्धारित की गई है और मिनी नंदिनी दुग्ध योजना में 10 गायों के लिए 23.6 लागत निर्धारण की गई है, जिसमें 11 लाख 80 हजार रुपए का अनुदान मिलेगा. यदि अपना डेरी फॉर्म लगाना चाहते हैं तो इस योजना का लाभ लेने के लिए 15% अपने घर से अंशदान लगाना होगा तथा 35% बैंक से लेना होगा और 50% सरकार द्वारा आपके खाते में सब्सिडी के रूप में अनुदान दिया जाएगा.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें