Last Updated:
Dulha Dulhan News/ Shadi Cancel/ Sonbhadra News/ Groom Bride Shocking News: शादी को लेकर हर किसी के सपने होते हैं. मां-बाप बेटी को जोर शोर से विदा करने का सपना देखते हैं तो वहीं दुल्हन अच्छे पिया के… पर शादी के दिन ही दूल्हा कुछ ऐसा कर दे, जिससे भरे समाज में थू-थू होने लगे तो उस बेचारी दुल्हनिया पर क्या बीतेगी. ऐसा ही कुछ सोनभद्र की एक लड़की के साथ हुआ.
दूल्हा-दुल्हन.
Bride called off wedding/ Marriage Broken Before 7 phera / सोनभद्र: आजकल शादी का सीजन चल रहा है. आए दिन कोई न कोई ऐसी खबर सामने आ जाती है, जिसे सुनकर होश उड़ जाते हैं. ऐसा ही कुछ यूपी के सोनभद्र में हुआ. यहां एक दुल्हन हाथों में मेंहदी, होठों पर लाली और दिल में पिया जी को देखने की बेकरारी लिए हुए मंडप में बैठी थी. तभी दूल्हे की एंट्री हुई. पर जैसा उसने सोचा वैसा कुछ नहीं हुआ. अगले ही पल उसके सारे सपने चकनाचूर हो गए. उसने खुद ही खुशी-खुशी शादी तोड़ दी. दरअसल, दूल्हा नशे में धुत होकर आया था.
मामला सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है. शादी समारोह के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया है. शादी के मंडप में ही दूल्हा नशे में धुत होकर गिर पड़ा. दूल्हे की इस हरकत को देख दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. विवाद की सूचना डायल 112 पीआरवी पुलिस तक पहुंची, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच देर रात तक पंचायत चलती रही.
3 लाख रुपये की मांग
सूत्रों के हवाले से यह बात सामने आ रही है कि दहेज के रूप में दी गई करीब तीन लाख रुपये की रकम लौटाने को लेकर आपसी सहमति बनी है और इसके लिए कुछ समय भी तय किया गया है, हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
बिना दुल्हन लौटी बारात
मध्यप्रदेश के सिंगरौली से आई बारात आखिरकार बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई. वहीं स्थानीय पुलिस का कहना है कि डायल 112 के माध्यम से विवाद की जानकारी जरूर मिली थी, लेकिन थाने में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है. पुलिस ने साफ किया है कि यदि भविष्य में कोई शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल दुल्हन के इस फैसले की इलाके में चर्चा तेज है, जिसे एक साहसिक कदम के तौर पर देखा जा रहा है.
वहीं युवती के पिता ने बताया कि मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जनपद से बारात आई थी. इस दौरान द्वारपूजा पर ही वर नशे में धुत दिखाई दिया और भद्दी भद्दी गालियां देने लगा, जिसके बाद बेटी ने शादी से इनकार कर दिया.
About the Author

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें