प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में एक बीज विक्रेता का शव सूखी नहर में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने एफआईआर दर्ज न होने तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अकारीपुर गांव निवासी 44 वर्षीय ओमप्रकाश पटेल दयालगंज बाजार में बीज की दुकान चलाते थे। सोमवार शाम करीब 7:30 बजे वह बीज कंपनी के सेल्समैन उमाशंकर यादव और एक अन्य युवक बृजेश यादव के साथ बाइक से निकले थे। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह दयालगंज के पास एक सूखी नहर में ओमप्रकाश का शव मिला। उनके सिर और गले पर चोट के निशान थे। घटनास्थल पर उनकी बाइक और हेलमेट भी पड़े मिले। घटनास्थल के पास ही बृजेश यादव गंभीर रूप से घायल और अचेत अवस्था में मिले, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर किया गया। वहीं, तीसरा साथी उमाशंकर यादव मौके से गायब था, जिसे बाद में पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। मृतक के बेटे शिवम पटेल ने आरोप लगाया है कि उनके पिता की हत्या कर शव नहर में फेंका गया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पूछताछ में उमाशंकर यादव ने बताया कि तीनों लोग एक जगह बैठकर शराब पी रहे थे, जिसके बाद वह वहां से चला गया था। वहीं पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पूछताछ में उमाशंकर यादव ने बताया कि तीनों लोग एक जगह बैठकर शराब पी रहे थे, जिसके बाद वह वहां से चला गया था।
Source link
प्रतापगढ़ में बीज विक्रेता का शव नहर में मिला:परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, अंतिम संस्कार से इनकार