अयोध्या राम मंदिर के चंदा में कथित गड़बड़ी और चोरी के मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. 8 लोगों को नामजद बनाया गया है. इस एफआईआर को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा है. उन्होंने एसआईटी की जांच पर सवाल खड़े किए हैं, साथ ही इसमें बड़ी मछलियों को बचाने का आरोप भी लगाया है.
फुनगी को फांसी, शाखाओं को मिलेगी माफी- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, ”बीजेपी राज में नाइंसाफ़ी की दिखेगी ये झांकी. फुनगी को फांसी, शाखाओं को मिलेगी माफी. जनता कह रही है कि पहले SIT के बहाने सारे सबूत साफ कर दिये गये होंगे और ये निश्चित कर लिया गया होगा कि किन बड़ी मछलियों को बचाना है और किसको फंसाना है, उसके बाद FIR हो रही है.
भाजपा राज में नाइंसाफ़ी की दिखेगी ये झांकी
फुनगी को फाँसी, शाखाओं को मिलेगी माफ़ी!जनता कह रही है कि पहले SIT के बहाने सारे सबूत साफ़ कर दिये गये होंगे और ये निश्चित कर लिया गया होगा कि किन बड़ी मछलियों को बचाना है और किसको फँसाना है, उसके बाद FIR हो रही है।
लगता है SIT को… pic.twitter.com/kleY4wdhTj
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 25, 2026
SIT को पहले रिपोर्ट बनाकर दे दी गई होगी- अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने ये भी कहा कि लगता है SIT को पहले रिपोर्ट बनाकर दे दी गई होगी और उसके हिसाब से जांच की गई होगी मतलब निष्कर्ष पहले निकाल लिया गया होगा.
- राम मंदिर ट्रस्ट ने 8 लोगों के खिलाफ़ नामजद FIR कराई
- 8 लोगों में 6 लोग चढ़ावे की गिनती करने वाले कैशियर
- चंपत राय के ड्राइवर टिन्नू यादव का नाम भी FIR में दर्ज
- टिन्नू यादव के अलावा अनुकल्प मिश्र, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय का नाम शामिल
- मनीष यादव, लवकुश मिश्र, रमा शंकर मिश्र और सुभाष श्रीवास्तव का नाम भी FIR में दर्ज
- राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन ने FIR दर्ज कराई
- SIT की शुरूआती जांच रिपोर्ट पर गैरज़मानती धाराओं में FIR हुई
राम मंदिर ट्रस्ट के किसी सदस्य का नाम FIR में नहीं
बता दें कि राम मंदिर चंदा चोरी मामले में जो FIR दर्ज हुई है, उसमें राम मंदिर ट्रस्ट के किसी सदस्य का नाम नहीं है. इसमें ना चंपत राय का नाम है और ना ही अनिल मिश्रा का नाम शामिल है. गोपाल राव का नाम भी नहीं है. यानी ट्रस्ट के जिन तीन लोगों पर सबसे ज़्यादा उंगलियां उठ रही हैं, उन तीनों को ही FIR में छोड़ दिया है, खुद ट्रस्ट ने ही छोड़ा है.