महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के मठिया गांव में एक 18 वर्षीय युवक का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। यह घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। शनिवार सुबह परिजनों ने युवक को कमरे में फंदे से लटका देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान मठिया निवासी संगम उर्फ प्रियांशु तिवारी (18) पुत्र यमुना तिवारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात प्रियांशु अपने कमरे में सोने गया था। शनिवार सुबह जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया, तो परिजन उसे जगाने पहुंचे और उसे फंदे से लटका पाया। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सूरज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मोबाइल फोन और अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है। थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
महराजगंज में युवक का शव फंदे से मिला:घर के कमरे में मिला, आसपास के लोगों से पूछताछ