सेवानिवृत्त होने के बाद अकेलापन काटने के लिए रील का शौक पाले वरिष्ठ नागरिक साइबर ठगों के निशाने पर हैं। दोगुने रिटर्न का लालच देकर साइबर अपराधी बुजुर्गों की जीवनभर की जमा-पूंजी हड़प ले रहे हैं। अपनी मेहनत की कमाई ठगों के हाथों गंवा देने वाले बुजुर्गों में अवसाद, अनिद्रा और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।