Last Updated:
प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने जिले में ई-बस सेवा शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसके तहत 25 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर किया जाएगा. योजना के लागू होने के बाद शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी.
सहारनपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का इलेक्ट्रिक बसों का लंबा इंतजार अब जल्द खत्म होने जा रहा है. प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने जिले में ई-बस सेवा शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसके तहत 25 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर किया जाएगा. योजना के लागू होने के बाद शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी. सहारनपुर में ई-बस सेवा शुरू करने की कवायद अगस्त 2022 से चल रही थी.
विभिन्न स्तरों पर हुई बैठकों और तकनीकी प्रक्रियाओं के बाद अब इस परियोजना को अंतिम मंजूरी मिल गई है. प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार बस संचालन की अधिकांश तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं. मानकमऊ रोड पर करीब 3.50 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक चार्जिंग स्टेशन भी तैयार किया जा चुका है, जहां बसों की चार्जिंग और रखरखाव की व्यवस्था रहेगी. परियोजना को संचालित करने के लिए अक्टूबर 2025 में एक विशेष कंपनी का गठन भी किया गया था. अब कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद बसों के संचालन की प्रक्रिया को गति दी जाएगी.
सफर होगा आरामदायक
महापौर डॉक्टर अजय सिंह ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि सहारनपुर का इलेक्ट्रिक बस स्टेशन और चार्जिंग स्टेशन बनाकर पूरे तरीके से तैयार है. इलेक्ट्रॉनिक बस से हमें जल्दी मिलने जा रही है इसकी सूचना में प्राप्त हुई है. साथ ही हम लोग उन बसों के मार्ग भी तय कर रहे हैं. प्रथम प्रयास रहेगा की विश्वविद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिले. साथ ही इस तरह के रूट तैयार करें जो की विभिन्न कॉलेज को होते हुए विश्वविद्यालय जाए.
साथ ही शहर के मरीजों को जिला चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज में पहुंचने के लिए भी इलेक्ट्रॉनिक बस सेवा रूट तय किया गया है और इसके बाद पुराणिक स्थलों को जोड़ते हुए बस सेवा गुजरे. इलेक्ट्रॉनिक बसें आने से जहां एक और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सुधार दिखाई देगा वही दूसरी और पर्यावरण की दृष्टि से भी निरंतर सुधार मिलेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास से जल्द ही सहारनपुर के लोगों को सड़कों पर इलेक्ट्रॉनिक बसें दौड़ती हुई दिखाई देगी. अगर इनके किराए और रूट की बात करें तो आम लोगों की जेब को ध्यान में रखते हुए किराया और रूट तय किया जाएगा.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें