{“_id”:”6a43be2b4b6bb02e8502f91b”,”slug”:”banda-maternal-uncle-killed-priest-after-finding-him-sleeping-with-his-niece-2026-06-30″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Banda: भांजी के साथ सोता देख मामा ने की थी पुजारी की हत्या, आवेश में आकर घटना को दिया था अंजाम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शिष्या और उसका मामा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा के तिंदवारा गांव में पुजारी की हत्या का पुलिस ने 10 दिन बाद हत्या का खुलासा कर दिया। पुजारी की हत्या शिष्या के मामा ने की थी। आरोपी मामा अपनी भांजी (शिष्या) को पुजारी के साथ सोते हुए देख लेने पर आवेश में आकर घटना को अंजाम दिया था। हालांकि इस प्रकरण में चश्मदीद गवाह शिष्या ने पुलिस को काफी गुमराह किया था, लेकिन पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों, बीटीएस के माध्यम से आरोपी को व पुजारी की शिष्या को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव में 20/21 जून की रात मंदिर की छत में सोए पुजारी सच्चिदानंद महाराज की डंडे से पीटकर गंभीर घायल कर दिया था, उनकी इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। इस पर पुलिस ने पुजारी के भाई चिंतामणि से तहरीर लेकर कोतवाली में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने शुरुआत से ही संदेह के आधार पर पुजारी की शिष्या मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ की रहने वाली शिष्या रोशनी को हिरासत में लिया था। पूछताछ में रोशनी ने पुलिस को काफी गुमराह किया था। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले शिष्या के मामा रामविशाल और शिष्या रोशनी को गिरफ्तार किया है। उनके पास से आला कत्ल डंडा भी बरामद किया गया है।