काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में विश्वनाथ मंदिर के पास दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि एक वाहन को लेकर हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते विवाद में बदल गई और दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। सड़क पर हुई मारपीट प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर गाड़ी खड़ी करने और रास्ता देने को लेकर शुरू हुई बहस कुछ ही देर में हाथापाई तक पहुंच गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर हाथ चलाए। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा। मारपीट के दौरान एक महिला अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर दोनों पक्षों के बीच-बचाव का प्रयास करती हुई भी दिखाई दी। महिला लोगों को शांत कराने और विवाद समाप्त करने की कोशिश करती रही। इसका वीडियो भी आसपास मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। दोनों पक्षों के तरफ से नही हुई कोई शिकायत सूत्रों के अनुसार, विवाद में शामिल सभी लोग बीएचयू स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए बाहर से वाराणसी आए हुए थे। लेकिन किसी भी पक्ष की ओर से तत्काल कोई लिखित शिकायत या पुलिस को सूचना नहीं दी गई। छात्रों ने आरोप लगाया है कि जिस समय यह मारपीट हो रही थी प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम मूकदर्शक बनी रही।
Source link
BHU-VT के पास दो पक्षों में जमकर मारपीट:गाड़ी को लेकर शुरू हुई कहासुनी, स्टूडेंट्स बोले- प्राक्टोरियल बोर्ड बनी रही मूकदर्शक