Last Updated:
Chandranath Rath Murder case: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में सीबीआई ने तीसरी गिरफ्तारी की है. सीबीआई ने यूपी के बलिया से गोलू सिंह उर्फ़ टाइगर को गिरफ्तार किया है. गोलू सिंह पर आरोप है कि उसने हत्याकांड को अंजाम देने के लिए गाडी और हथियार मुहैया करवाए थे.
सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा अपडेट.
बलिया. पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ले पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में शामिल गोलू सिंह उर्फ़ को सीबीआई ने बलिया से गिरफ्तार किया है. गुरुवार को गिरफ्तारी के बाद गोलू को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर सीबीआई कोलकाता चली गई. गोलू सिंह पर चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में हथियार व कार खरीद में उसकी भूमिका थी. इससे पहले गुरुवार को ही इस हत्याकांड के मुख्य शूटर ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ मोनू ने गैंगस्टर कोर्ट में सरेंडर किया है. इससे पहले नवीन सिंह और राजकुमार सिंह की गिरफ्तारी हो चुकी है. सरकारी वकील संजीव सिंह ने बताया कि सीबीआई ने शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या में शामिल आरोपी को बलिया कोर्ट में पेश कर 48 घंटे का ट्रांजिट रिमांड लिया है.
गोलू सिंह बलिया के बांसडीह रोड थाना अंतर्गत वासुदेवपुर का रहने वाला है. सीबीआई को उम्मीद है कि गोलू सिंह से पूछताछ में इस हत्याकांड से जुडी साजिश का पूरा खुलासा हो सकता है. इससे पहले बलिया के ही राजकुमार सिंह को सीबीआई ने मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया था. राजकुमार सिंह के करीबी ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ़ मोनू ने गुरुवार को ही गैंगस्टर के पुराने मामले में कोर्ट में सरेंडर किया है. सरेंडर के ठीक बाद मोनू के दोस्त गोलू सिंह को भी सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले सीबीआई ने बलिया के फेफना से नवीन सिंह को गिरफ्तार किया था.
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद इस हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंप दी गई. अब सीबीआई अब तक हुई गिरफ्तारियों के माध्यम से इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी है. सीबीआई को उम्मीद है कि इन गिरफ्तारियों के बाद आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं.
About the Author

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें