देशभर में आज से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. जिस पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. सपा मुखिया ने एक कार्टून के जरिए तेल की कीमतें बढ़ाए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि अगर आगे बढ़ना है तो अब लोगों के पास सिर्फ साइकिल का ही विकल्प हैं.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पेट्रोल डीज़ल की कीमतें बढ़ाए जाने को लेकर कार्टून तस्वीर शेयर की, जिसमें वो खुद साइकिल पर सवार दिख रहे हैं. वहीं पास की दीवार पर पीएम मोदी की अपील लिखी है, जिसमें ‘पेट्रोल कम खर्च करें’ लिखा है.
सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर कसा तंज
अखिलेश यादव ने कहा कि ‘हमने तो पहले ही कहा कि साइकिल से बेहतर कुछ नहीं.’ इस कार्टून के साथ कैप्शन में लिखा- ‘आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है.’
आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है। pic.twitter.com/FDDpykbGrr
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 15, 2026
इमरान प्रतापगढ़ी ने भी साधा निशाना
वहीं कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि एक्स पर लिखा- ‘उधर मोदी जी विदेश यात्रा पर गये और इधर देश को पेट्रोल और डीज़ल की मंहगाई का तोहफ़ा देकर गये. काश अभी तक चुनाव चल रहे होते तो पेट्रोल डीज़ल मंहगा ना होता.’
UP में आयुष्मान योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने की पहल, योगी सरकार चला रही विशेष अभियान
बता दें कि ईरान, अमेरिका युद्ध के बीच शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. वहीं सीएनजी की कीमतों में भी दो रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है. तेल कंपनियों को हो रहे घाटे के बाद ये फैसला लिया गया हैं जिसके बाद उत्तर प्रदेश में पेट्रोल की कीमत की 98.12 पैसे और डीज़ल के दाम 91.23 रुपय प्रति लीटर हो गया हैं, तेल की बढ़ी हुई कीमतों का असर अब हर चीज़ के पड़ेगा, जिसके बाद लोगों पर महंगाई की मार पड़ना शुरू हो जाएगा.