Last Updated:
Ram Mandir donation Row Live: राम मंदिर के दान चोरी मामले में हर दिन नई हैरान करने वाली बात सामने आ जाती है. मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला की पुलिस रिमांड पूरी हो चुकी है. अब वह दोबारा जेल पहुंच चुका है. मगर, पुलि…और पढ़ें
राम मंदिर दान चोरी लाइव
Ayodhya Ram Mandir Donation Row Live : अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की टीम के बड़े सबूत हाथ लगे हैं. मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला से सख्ती से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर एक सेकंड हैंड ब्रेजा कार बरामद की है. कहा जा रहा है कि इस कार के अंदर से मामले से जुड़े कई अहम सबूत मिले हैं. इस कार का असली मालिक उसका शिक्षक भाई अभिषेक है क्योंकि उसी के नाम पर रजिस्टर्ड है. सूत्रों की मानें तो इस कार से ज्वेलरी का जखीरा मिला है. जांच टीम ने अविनाश के अयोध्या स्थित आवास के साथ-साथ उन ठिकानों पर भी सघन छापेमारी की, जहां चोरी का पैसा बांटा जाता था. आज भी एसआईटी की जांच जारी रहेगी. इस मामले से जुड़े हर पल के अपडेट्स जानने के पढ़ते रहिए न्यूज 18 का यह लाइव ब्लॉग.
राम मंदिर दान चोरी: अविनाश की ब्रेजा बनी सबूत, चैट और निवेश के दस्तावेजों से खुल रहे राज
Ram Mandir Donation Scam : राम मंदिर दान गबन मामले में रिमांड पर चल रही पूछताछ के दौरान अयोध्या पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर चोरी के पैसों से खरीदी गई सेकंड हैंड ब्रेजा कार बरामद की गई है, जो उसके शिक्षक भाई अभिषेक के नाम पर पंजीकृत है. पुलिस को कार से निवेश संबंधी दस्तावेज़ और अन्य अहम सबूत मिले हैं. पूछताछ के दौरान पुलिस अविनाश को उसके अयोध्या स्थित पैतृक आवास और उन स्थानों पर भी लेकर गई, जहां कथित तौर पर रकम का लेनदेन हुआ था. सूत्रों के मुताबिक, मोबाइल चैट से भी महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और आरोपी की निशानदेही पर मामले में कई अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है.
Ram Mandir Donation Scam : अविनाश शुक्ला के भाई की कार ने उगले राज
Ram Mandir Daan Chori: राम मंदिर दान गबन मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर उसकी ब्रेजा कार बरामद की है. कार से ज्वेलरी समेत कई अहम सबूत मिले हैं. पुलिस के मुताबिक, यह सेकंड हैंड ब्रेजा कार अविनाश के पैसों से खरीदी गई थी और उसके शिक्षक भाई अभिषेक के नाम पर पंजीकृत है. फिलहाल कार थाना राम जन्मभूमि परिसर में खड़ी है.