खाद्य विभाग की टीम ने दयालबाग खासपुरा स्थित एमएस सूरजी स्पाइसेज में छापा मारा। यहां 410 किलो मसाले मिले। इनमें मिलावट की आशंका है। ये खुले में भी रखे थे, जिनमें बारिश में नमी के कारण कीड़े पनपने का खतरा था। इनको सीज कर दिया है। जांच के लिए सात नमूने लेकर लैब भेज दिए हैं।
ये भी पढ़ें – सुभाष बाजार हादसा: 100 कर्मचारी, बुलडोजर और एसडीआरएफ भी बेबस, 48 घंटे बाद भी नहीं मिली गंगा देवी
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि खाद्य विभाग की टीम ने दयालबाग खासपुरा स्थित एमएस सूरजी स्पाइसेज में छापा मारा। यहां पर मसालों का कार्य होता है। निरीक्षण में मसालों का रखरखाव साफ-सफाई में नहीं था। इनमें मिलावट होने की भी आशंका है। ऐसे में टीम ने 300 किलो सेंधा नमक, 53.9 किलो हल्दी पाउडर और 56 किलो धनिया पाउडर सीज कर दिया है।
ये भी पढ़ें – पहली बारिश में ही बह गया विकास: आगरा की नई सड़कों का हाल तो देखिए, जगह-जगह गड्ढे; उखड़ गईं गिट्टियां
इन मसालों का वजन 409.9 किलो है, जिसकी कीमत करीब 49 हजार रुपये है। जांच के लिए धनिया पाउडर, साबुत जीरा, हल्दी पाउडर, सेंधा नमक, स्नैक्स मसाला, पिज्जा ओरिगैनो और सलाद मसाला के नमूने लिए। जांच में नमूना फेल मिलने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इसके अलावा टीम ने जगनेर स्थित एसके गोयल सेल्स के यहां से गरम मसाला का नमूना लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि मिलावटी और नकली सामग्री की टोल फ्री नंबर 18001805533 पर शिकायत कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें – UP: फतेहपुर सीकरी की पहाड़ियों और झील पर मंडराया खतरा, एनजीटी ने यूपी सरकार से मांगा जवाब