शाहपुर क्षेत्र स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में अलग-अलग बैंक खातों और फर्मों के माध्यम से लाखों रुपये की ज्वेलरी खरीद के मामले में साइबर फ्रॉड और वित्तीय फर्जीवाड़े की आशंका है। बैंक की ओर से शोरूम का खाता होल्ड किए जाने के बाद मामले का पर्दाफाश हुआ। शोरूम प्रबंधन की शिकायत पर शाहपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, असुरन चौक स्थित परिवार ज्वेल्स एंड जेम्स के मैनेजर इरफान अहमद ने तहरीर देकर बताया कि चार जून को हिमेश कुमार सिंह नामक व्यक्ति शोरूम पर पहुंचा।