उत्तर प्रदेश के महोबा से मानवता को शर्मसार करती एक रूह कंपा देने वालीं वारदात सामने आई है, जहां यशोदा नगर में एक वहशी ने मर्यादाओं को तार-तार करते हुए गाय की महज 5 महीने की बेजुबान बछिया के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी क्रूरता को अंजाम दिया.
घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी आक्रोश और खौफ का माहौल है. हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी महेश वर्मा को हिरासत में ले लिया है. लोगों ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है.
क्या है पूरा मामला ?
गुरुवार कि देर शाम यहां रहने वाले देवीशंकर तिवारी की 5 महीने की बेजुबान बछिया के साथ एक शख्स ने क्रूरता और दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं. दरअसल, शाम के वक्त पीड़ित की बछिया अचानक लापता हो गई थी. काफी खोजबीन के बाद बछिया गुलाब सिंह के मकान के पास मिली, बछिया के गुप्ताँग से खून बह रहा था जिसे देख बछिया स्वामी के होश उड़ गए. शक होने पर जब वहाँ किराए से रह रहे आरोपी महेश वर्मा से पूछताछ की गई, तो सच सुनकर हर किसी का कलेजा काँप उठा.
यह भी पढ़ें: CM योगी आदित्यनाथ ने मेदांता पहुंचकर महंत नृत्य गोपाल दास जाना हाल, ICU में हैं भर्ती
मौके पर पहुंची बजरिया चौकी पुलिस के सामने ही आरोपी महेश वर्मा ने अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि उससे गलती हो गई और उसने गौवंश के साथ घिनौना कृत्य किया है. आरोपी जिले के ग्राम मानकी का रहने वाला बताया गया और महोबा में किराए से रहकर किसी सरकारी पद पर तैनात बताया जा रहा है. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन जांच में जुट गई है.
स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश
इस हैवानियत को लेकर स्थानीय समाजसेवियों और मोहल्ले वासियों में भारी गुस्सा है. स्थानीय नागरिक भूपेंद्र द्विवेदी का कहना है कि जो विकृत मानसिकता का व्यक्ति एक अबोध जानवर को अपनी हवस का शिकार बना सकता है, वो कल को मोहल्ले में खेल रहे मासूम बच्चों के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है. समाज को डराने वाली इस घिनौनी कृत्य के खिलाफ लोगों में इस कदर आक्रोश है कि वे आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा, यहाँ तक कि फांसी या उम्रकैद देने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में कोई ऐसी नीच हरकत करने की हिम्मत न कर सके.
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद के बाद अब मेरठ की सपा में फूट की चिंगारी? अखिलेश यादव कर पाएंगे मैनेज!