{“_id”:”6a37a314e4fbde7fd9092a5c”,”slug”:”drunken-maternal-uncle-harassment-nine-month-old-niece-in-gorakhpur-2026-06-21″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: अर्धनग्न और खून से लहूलुहान थी, फोन में देखे अश्लील वीडियो, मां के सोते ही बच्ची के साथ मामा ने की दरिंदगी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
घटनास्थल
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गोरखपुर के गुलरिहा थाना इलाके के एक गांव में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। नौ माह की मासूम बच्ची से दुष्कर्म में पुलिस ने उसके सगे मामा को हिरासत में लिया है। शनिवार सुबह घर से करीब 500 मीटर दूर खेत के पास घायल और अर्धनग्न अवस्था में मिली बच्ची की मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
इसके बाद पुलिस की जांच में आरोपी के रूप में बच्ची के 14 साल के सगे मामा का नाम सामने आया। आरोपी चार दिन पहले चंडीगढ़ से आया था। वह वहां मजदूरी करता है, नशे का आदी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
महराजगंज जिले के पनियरा क्षेत्र के मूल निवासी दंपती पिछले दस वर्षों से गुलरिहा क्षेत्र में रह रहे हैं। शुक्रवार रात उनकी नौ माह की बेटी अपनी मां के साथ घर में सो रही थी। रात करीब दो बजे परिजन की नींद खुली तो बच्ची बिस्तर पर नहीं थी। परिवार के लोगों ने रातभर आसपास तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
शनिवार सुबह खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने घर से लगभग 500 मीटर दूर एक टिनशेड के पास बच्ची को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। वह अर्धनग्न थी और उसके शरीर से खून निकल रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।