धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर निबिहवा पोखरा के पास सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
महुली थाना क्षेत्र के कोनी गांव निवासी आदर्श सिंह (22) पुत्र सत्येंद्र सिंह अपने गांव के ही अभय सिंह पुत्र विजय सिंह के साथ बाइक से मुखलिसपुर की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक निबिहवा पोखरा के निकट सड़क के नीचे से एक जेसीबी मशीन अचानक सामने आ गई।