Last Updated:
गाय का गोबर अगर घर की लिपाई के लिए लगाया जाए, तो वह ऊष्मा रोधी है. प्राचीन समय में गाय के गोबर से ही जो घर लीपे पर जाते थे. वह ठंडक से भरे हुए रहते थे. अब बात करें गाय की दूध की. देसी गाय का दूध लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है.
मथुरा : गाय हमारी माता है… ये हम बचपन से सुनते आए हैं. पर आपको पता है कि गाय के दूध से कितनी भयानक बीमारियां दूर हो सकती हैं? देसी गाय का दूध कैंसर रोगियों के लिए बहुत ही रामबाण साबित होता है. गोमूत्र और गाय का गोबर भी बेहद लाभदायक माना गया है. विटामिन ए कैंसर जैसे घातक बीमारी को खत्म करने में कारगर साबित होते हैं.
प्राचीन समय से ही गाय को पूज्यनीय माना गया है. वह भगवान श्री कृष्ण की प्यारी रही है. माना जाता है कि 33 कोटी देवी देवता गाय में वास करते हैं. गाय को मां का दर्जा भी दिया गया है. यह मां अपने बच्चों की रखवाली जिस तरह से करती है और कोई भी नहीं कर सकता. शास्त्रों के अनुसार गाय पूजनीय होने के साथ-साथ गाय से मिलने वाला दूध, गोमूत्र और गाय का गोबर बेहद ही लाभदायक होता है. लोग गोमूत्र का सेवन भी करते हुए आपको दिखाई दे भी जाएंगे. साथ ही गाय का गोबर जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही महत्वपूर्ण गाय का दूध भी है.
कहा जाता है गाय का गोबर अगर घर की लिपाई के लिए लगाया जाए, तो वह ऊष्मा रोधी है. प्राचीन समय में गाय के गोबर से ही जो घर लीपे पर जाते थे. वह ठंडक से भरे हुए रहते थे. अब बात करें गाय की दूध की. देसी गाय का दूध लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है. मगर, लोगों के अंदर अज्ञानता होने के कारण गाय माता इधर-उधर भटक रही है. लोग गायों के पालन पोषण में भी पीछे रहे हैं.
देसी गाय का दूध लोगों के लिए कैंसर सेल खत्म करने का कार्य करता है. लोकल 18 से बातचीत के दौरान के मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी ( CVO ) डॉ. नरेंद्र नारायण शुक्ला ने बताया कि गाय पूजनीय होने के साथ-साथ उनसे निकलने वाले दूध, गोबर और गोमूत्र में विशेष प्रकार की विटामिन ए होती हैं. विटामिन ए दूध में होने के कारण शास्त्रों में भी और वैज्ञानिकों की शोध में भी यह पता चला है की देसी गाय का दूध का अगर कोई रोजाना पीता है तो उसके कैंसर सेल खत्म हो जाते हैं. कैंसर से मुक्ति मिल जाती है. लोग कैंसर की दवाई खाते हैं, लेकिन बाद में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
देसी गाय का दूध ही एक ऐसा दूध है, जो कैंसर खत्म करता है. साथ ही उन्होंने बताया कि गोमूत्र और गोबर भी बेहद लाभदायक मनुष्य के लिए है. गाय का दूध और मूत्र एंटीबैक्टीरियल है. देसी गाय का गोबर एंटी रेडिएशन है. गाय हरे चारे का अधिक सेवन करती है.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें