वाराणसी के रविदास घाट पर बुधवार की सुबह 10 बजे गंगा में स्नान करते समय 15 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह सुबह अपने घर से निकली थी और गंगा स्नान के लिए चली गई, परिवार वालों का कहना है कि वह दिमाग से थोड़ी कमजोर थी घर वालों ने मना किया था लेकिन वह बिना बताए गंगा घाट चली गई। घर से महज 500 मीटर दूर था गंगा घाट रविदास घाट से महज 500 मीटर दूर नगवां में रहने वाले भरत साहनी बीएचयू में माली का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि लड़की कब घर से निकली हम लोगों को पता नहीं चला बगल के लोगों ने जब सूचना दी तब हम घाट पहुंचे लेकिन हम अपनी लड़की को बचा नहीं सके। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घाट के लोगों ने किया था मना घाट पर रहने वाले लोगों ने बताया कि जब लड़की स्नान करने के लिए घाट पहुंची थी तो उसे मना किया गया था कुछ देर वह गंगा किनारे बैठी थी, लेकिन अचानक कब गंगा में नहाने चली गई पता ही नहीं चला जब वह चिल्लाने लगी तो आसपास के लोग दौड़े लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। लंका थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर टीम पहुंची थी लेकिन उसे समय किशोरी का निधन हो चुका था शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है परिवार वालों का बयान भी दर्ज कराया गया है।
Source link
वाराणसी में गंगा स्नान के दौरान 15 वर्षीय किशोरी डूबी:स्नान करने समय हुआ हादसा, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा