{“_id”:”6a44e3bbaa72aa0f6b03a307″,”slug”:”gorakhpur-researchers-develop-ai-tool-to-detect-anemia-from-eye-images-2026-07-01″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Exclusive: आंख की पुतली स्कैन कर पता चल जाएगा एनीमिया है या नहीं, 99.18 फीसदी सटीकता का दावा; जानें क्या है ये”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
फाइल फोटो
– फोटो : AI
विस्तार
अब एनीमिया (खून की कमी) की जांच के लिए खून का नमूना देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के शोधार्थियों ने ऐसा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित मॉडल विकसित किया है जो आंख की पुतली के अंदर दिखाई देने वाले हिस्से की तस्वीर देखकर यह बता सकता है कि व्यक्ति को एनीमिया है या नहीं।
शोधकर्ताओं ने आठ महीने के दौरान 400 मरीजों पर के आंकड़ों पर परीक्षण किए हैं जिसमें इस मॉडल से 99.18 प्रतिशत तक सटीक परिणाम मिले हैं। इस शोध को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है और इसे ईरानियन जर्नल ऑफ ब्लड एंड कैंसर में प्रकाशित किया गया है।
यह शोध कंप्यूटर साइंस विभाग के सहायक आचार्य डॉ. रोहित तिवारी, डॉ. सुशील कुमार सरोज और एमटेक छात्र अभिषेक राव ने किया है। प्रकाशन के बाद अब टीम इसे पेटेंट कराने की तैयारी में है। इसके बाद इसे आम लोगों तक पहुंचाने और बाजार में उतारने की दिशा में काम किया जाएगा।