Last Updated:
Hardoi News: यूपी के हरदोई में पति पत्नी के रिश्ते का दरसनाक अंत हो गया. पत्नी के एक फैसले से आहात युवक ने ट्रक के आगे कूदकर जान दे दी. पत्नी ने जब थाने में अपने प्रेमी के साथ जाने का फैसला लिया तो युवक इस कदर टूट गया कि उसने खुद की जान दे दी. इस घटना ने पूरे इलाके को झकजोहर कर रख दिया है.
हरदोई में पत्नी प्रेमी के साथ चली गई तो पति ने उठाया खौफनाक कदम
हरदोई. उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रिश्तों के टूटने का एक ऐसा दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. पत्नी ने प्रेमी के साथ जाने का फैसला किया तो आहत युवक ने थाने से महज 100 मीटर दूर ट्रक के आगे छलांग लगाकर अपनी जान दे दी. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं.
पूरा मामला माधौगंज थाना क्षेत्र के पड़रा लखनपुर गांव का है. यहां के निवासी 32 वर्षीय चंद्र प्रकाश अपनी पत्नी राजकुमारी और दो वर्षीय बेटे के साथ पंजाब के लुधियाना में रहकर मजदूरी करता था. इसी दौरान उसकी पत्नी की नजदीकियां बोचनपुर गांव निवासी राहुल नामक युवक से बढ़ गईं. पति को जब इस रिश्ते की जानकारी हुई तो वह पत्नी और बेटे को लेकर वापस गांव लौट आया. हालांकि, गांव लौटने के बाद भी दोनों के बीच संपर्क बना रहा, जिससे परिवार में लगातार तनाव बना रहता था.
प्रेमी के खिलाफ कराया था शारीरिक शोषण का मुकदमा
बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले राजकुमारी ने राहुल के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मुकदमा दर्ज कराया था. इसी मामले में बुधवार को न्यायालय में सुनवाई हुई. कोर्ट में बयान दर्ज कराते समय राजकुमारी ने सभी को चौंकाते हुए राहुल के साथ रहने की इच्छा जताई. कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह राहुल के साथ चली गई. यह फैसला चंद्र प्रकाश के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं था.
थाने में की थी समझने की कोशिश
जानकारी के मुताबिक, पत्नी के जाने के बाद चंद्र प्रकाश अपनी मां रामकली के साथ माधौगंज थाने पहुंचा. वहां उसने पत्नी को समझाने और घर लौटने की आखिरी कोशिश की. उसने अपने दो वर्षीय बेटे के भविष्य का हवाला देते हुए पत्नी से साथ चलने की गुहार लगाई, लेकिन राजकुमारी ने साफ इनकार कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पत्नी के इस फैसले के बाद चंद्र प्रकाश पूरी तरह टूट चुका था और काफी देर तक गुमसुम दिखाई दिया. थाने से निकलने के कुछ ही मिनट बाद वह क्योंटी मोड़ पहुंचा. इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक के आगे उसने अचानक छलांग लगा दी. हादसा इतना भयावह था कि ट्रक की चपेट में आते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी मातम का माहौल है.
ट्रक ड्राइवर हिरासत में
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि ट्रक और उसके चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद और मानसिक आघात से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है.
About the Author

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें