Last Updated:
पंचायती राज विभाग के द्वारा आजमगढ़ जनपद के सभी 10 विधानसभा क्षेत्र में एक-एक आधुनिक उत्सव भवन का निर्माण कराया जाएगा. इन सभी ग्राम पंचायत में 14.10 करोड रुपए की लागत से उत्सव भवन का निर्माण कराया जाएगा. शादी विवाह का सीजन शुरू होते ही शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी गेस्ट हाउस और मैरिज लॉन की बुकिंग के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है और इनका किराया भी बेहद अधिक होता है ऐसे में इसे देखते हुए पंचायती राज विभाग के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त उत्सव भवन बनाने की योजना बनाई जा रही है.
आजमगढ़: शादी विवाह एवं किसी भी आयोजन में अक्सर लोगों को होटल या लॉन बुक करना पड़ता है जो बेहद खर्चीला होता है. जो ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब और मध्यम वर्ग परिवार के लिए यह और भी कठिन हो जाता है इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए सरकार की तरफ से अब एक नई व्यवस्था लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी. ग्रामीण क्षेत्रों में शादी विवाह के लिए होटल, लॉन या गेस्ट हाउस के खर्च को काम करने और लोगों को सुविधा उपलब्ध करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में उत्सव भवन का निर्माण कराया जाएगा, जिसका उपयोग गांव में रहने वाले किसी भी व्यक्ति के द्वारा मामूली शुल्क पर किया जा सकेगा.
सभी विधानसभा में बनेगा एक उत्सव भवन
पंचायती राज विभाग के द्वारा आजमगढ़ जनपद के सभी 10 विधानसभा क्षेत्र में एक-एक आधुनिक उत्सव भवन का निर्माण कराया जाएगा. इन सभी ग्राम पंचायत में 14.10 करोड रुपए की लागत से उत्सव भवन का निर्माण कराया जाएगा. शादी विवाह का सीजन शुरू होते ही शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी गेस्ट हाउस और मैरिज लॉन की बुकिंग के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है और इनका किराया भी बेहद अधिक होता है ऐसे में इसे देखते हुए पंचायती राज विभाग के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त उत्सव भवन बनाने की योजना बनाई जा रही है.
सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन
इन प्रस्तावित उत्सव भवन में शादी विवाह के अलावा सामाजिक सांस्कृतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा सकेगा. इन भवनों में बारात ठहरने की व्यवस्था भोजन बनाने के लिए किचन पर जल शौचालय बिजली पार्किंग और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी. इस विषय पर जानकारी देते हुए जिला पंचायती राज अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि शासन की तरफ से जनपद के सभी 10 विधानसभाओं में उत्सव भवन के निर्माण का निर्देश प्राप्त हुआ है. जिसके क्रम में शुरुआत में दो ग्राम पंचायत का चयन करते हुए उत्सव भवन का निर्माण कराया जा रहा है, बाकी अन्य आठ विधानसभा में उत्सव भवन के निर्माण के लिए ग्राम पंचायत का चयन होना बाकी है.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें