Ayodhya Ram Mandir Daan Chori Live: अयोध्या स्थित राम मंदिर की दान पेटी से कथित चोरी की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी की टीम की जांच जारी है. आज जांच का चौथा दिन है. करीब चार दिन से एसआईटी की टीम ने अयोध्या में डेरा डाल रखा है. जांच के चौथे दिन भी राम मंदिर परिसर में पूछताछ करेगी. आज राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा को तलब किया गया है. इसके अलावा नोटों का बंडल बनाने और नोटों की गिनती करने वाले प्रभारी और नियुक्त करने वाले लोगों से भी आज पूछताछ होगी. राम जन्मभूमि परिसर में लगभग 11:00 बजे स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम पहुंचेगी. राम मंदिर दान पात्र में गबन के मामले पर पिछले तीन दिन से अयोध्या में एसआईटी की डेरा डाले हुए है. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स..
Ayodhya Ram Mandir News Live: एसआईटी की टीम पहुंची रामनिवास मंदिर
स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम पहुंची रामनिवास मंदिर. रामनिवास स्थित तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कैंप कार्यालय पर किया जांच. कैंप कार्यालय पर भी दान पात्र के साथ दान काउंटर है संचालित. राम मंदिर में दान करने वाले लोग राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के रामनिवास कैंप कार्यालय पर भी कर सकते हैं दान. स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम के सभी सदस्य पहुंचे थे रामनिवास मंदिर. रामनिवास मंदिर में स्थित कैंप कार्यालय में बड़ी देर तक चली जांच. राम जन्मभूमि परिसर में पुनः दाखिल हुई SIT की टीम. अमावा मंदिर के सामने स्थित है रामनिवास मंदिर. रामनिवास मंदिर में है राम मंदिर ट्रस्ट का कैंप कार्यालय.
Ajay Rai On Ram Mandir: राम पहुंचे अजय राय, बोले- संगठित लूट हो रही है
राम नगरी पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, हनुमानगढ़ी में किए दर्शन. राम जन्मभूमि दर्शन से पहले अजय राय ने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावे और जमीन को लेकर हो रही संगठित लूट. SIT जांच पर उठाए सवाल, हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग की है. अजय राय ने कहा कि अब तक न FIR हुई, न गिरफ्तारी हुई है. SIT प्रमुख दागदार अधिकारी हैं. निष्पक्ष जांच संभव नहीं है. अजय राय ने भाजपा पर चोरी, बेईमानी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. साथ ही अजय राय ने यह भी कहा कि दर्शन करना राजनीति नहीं, राजनीति भाजपा करती है. मैं भगवान राम और बाबा भोलेनाथ का भक्त हूँ. वहीं रामलला को काल्पनिक बताने के आरोप पर बोले भगवान राम कण-कण में विराजमान हैं.
Ram Mandir News Live: हनुमानगढ़ी पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अयोध्या पहुंचे. हनुमान गढ़ी में दर्शन करने पहुंचे. इसके बाद करेंगे राम लल्ला के दर्शन. बता दें कि राम मंदिर विवाद के बीच अजय राय का यह दौरा काफी चर्चा में है.
Ayodhya Ram Mandir Live: राम मंदिर कथित दान चोरी पर बोले सपा सांसद अवधेश प्रसाद
अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि उचतम न्यायलय संज्ञान ले और एक बड़ी कमिटी का गठन करके इसका खुलासा हो. बीजेपी राम के नाम पर व्यापर और कारोबार करती है.
Ram Mandir News Live: टीन्नू यादव और अनिल मिश्रा से होगी पूछताछ
SIT की टीम पहुंची अयोध्या राम जन्मभूमि परिसर में करेगी राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा से पूछताछ. SIT की टीम ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के सेवादार राम शंकर यादव टीन्नू से आज भी करेगी पूछताछ.
Ram Mandir Daan Chori Live: राम मंदिर परिसर में फिर पहुंची SIT की टीम
दान में हुई गड़बड़ी को लेकर के आज SIT जांच का चौथा दिन है. एसआईटी की टीम राम मंदिर परिसर के भीतर पहुंच चुकी है. आज राम जन्मभूमि के ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा से पूछताछ की जा सकती है. साथ ही साथ सीसीटीवी फुटेज में भी तमाम तरह की गड़बड़ियां मिली हैं. परत दर परत हर एक पहलू पर जांच एसआईटी कर रही है. फिलहाल 11:00 बजे का समय था. लेकिन करीब 20 मिनट पहले ही SIT के सदस्य पहुंच गए हैं और जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई है.
Ram Mandir News Live: 200 लोगों से अभी पूछताछ बाकी
सूत्रों के अनुसार दान में दिए गए रिकॉर्ड से SIT संतुष्ट नहीं कई चीजों को लेकर के स्थितियां अभी अस्पष्ट. SIT के पास करीब 200 लोगों की सूची तैयार जिनसे की जानी है पूछताछ. लगभग 100 से अधिक लोगों से अब तक पूछताछ कर चुकी है SIT, जिनमें कई बार कुछ लोगों से दोबारा भी पूछताछ की गई.
Ram Mandir Daan Chori Live: टिन्नू यादव ने दान राशि के गबन की भूमिका से किया इनकार
एसआईटी से पूछताछ के दौरान टिन्नू यादव ने दानराशि के गबन या चोरी में किसी भी भूमिका से इनकार किया. टिन्नू का कहना है कि वह केवल मंदिर की अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालता था. सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान टिन्नू ने ट्रस्ट सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा का नाम लेते हुए उनकी जिम्मेदारी का उल्लेख किया. टिन्नू ने तीन गणना इंचार्जों का भी जिक्र किया और कहा कि दानराशि की गणना की जिम्मेदारी उन्हीं लोगों की थी. सूत्रों के अनुसार, एसआईटी आगे भी टिन्नू यादव से दोबारा पूछताछ कर सकती है. मामले की जांच जारी है और एसआईटी विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है.
राम मंडिर दान चोरीः राम मंदिर की सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच
एसआईटी सोमवार से अयोध्या में डेरा डाले हुए है. पहले दिन करीब साढ़े 7 घंटे और दूसरे दिन करीब 11 घंटे मंदिर परिसर में जांच की गई थी. बुधवार सुबह करीब 10 बजे एसआईटी की टीम फिर मंदिर परिसर पहुंच गई थी. जांच के दौरान ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, अन्य पदाधिकारी, कर्मचारी, पुजारी और बैंक कर्मी मौजूद रहे. सूत्रों के अनुसार, एसआईटी ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों और उनकी रिकॉर्डिंग की गहन जांच की. जांच अभी जारी है और एसआईटी विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है.
Ayodhya Ram Mandir News Live: राम मंदिर के सीसीटीवी फुटेज से हुई छेड़छाड़
सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिनसे सीसीटीवी फुटेज से संभावित छेड़छाड़ की आशंका जताई जा रही है. आशंका है कि रकम निकालने के बाद सबूत मिटाने के लिए फुटेज से छेड़छाड़ की गई. सीसीटीवी से छेड़छाड़ की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. दानराशि की निगरानी से जुड़े जिम्मेदार लोग एसआईटी के कई सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. एसआईटी ने रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव से भी लंबी पूछताछ की.
Ayodhya Ram Mandir News Live: अजय राय आज जाएंगे राम मंदिर दर्शन करने
अयोध्या में राम मंदिर में दान और चढ़ावे के गबन के आरोपों को लेकर जारी राजनीतिक विवाद और इस मामले की विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा जारी जांच के बीच कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय रामलला का दर्शन करने बृहस्पतिवार को अयोध्या जाएंगे. राय की यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब उत्तर प्रदेश सरकार ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के वित्तीय प्रबंधन और दान के गबने के आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी गठित की है. कांग्रेस नेता ने इस विवाद की जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में कराने की भी मांग की है.
Ram Mandir News Live: राम मंदिर की कथित चोरी की जांच तेज
बीते बुधवार को राम मंदिर दान पत्र में गबन के आरोपी चंपत राय की सेवादार राम शंकर यादव टिन्नू से भी हुई पूछताछ. अभी तक पुलिस को किसी भी तरह की नहीं दी गई है राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से तहरीर. किसी को आधिकारिक तौर पर नहीं लिया गया हिरासत में. आरोपियों के अलग-अलग बयान रिकॉर्ड किए जा रहे हैं. जिनका वीडियो भी बन रहा है.