बस्ती जनपद से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने मनचलों को कड़ा संदेश दिया है. सोनहा थाना क्षेत्र के भानपुर कस्बे के पास राह चलती एक युवती से छेड़खानी करना दो युवकों को भारी पड़ गया. पीड़िता की सूझबूझ और बस्ती पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते, कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपी न सिर्फ सलाखों के पीछे पहुंच गए, बल्कि थाने में कान पकड़कर माफी मांगते भी नजर आए.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सोनहा थाना क्षेत्र के भानपुर कस्बे के पास उजेर अहमद और तबरेज नाम के दो मनचले युवकों ने राह चलती एक युवती का रास्ता रोक लिया. दोनों युवक युवती पर अभद्र फब्तियां कसने लगे और जबरन उसका मोबाइल नंबर मांगने लगे. जब युवती ने विरोध किया, तो उन्होंने मजनूगिरी दिखाते हुए छेड़खानी शुरू कर दी.
Ghaziabad News: सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस का एक्शन तेज, खोड़ा के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
पीड़िता ने वीडियो शेयर सीएम योगी और पुलिस से मांगी मदद
पीड़िता ने हिम्मत न हारते हुए मौके पर ही मनचलों की करतूत का वीडियो बना लिया. इसके बाद युवती ने बिना वक्त गंवाए उस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्विटर’ (X) पर अपलोड करते हुए सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी पुलिस को टैग कर न्याय की गुहार लगा दी. पीड़ित युवती ने पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि ऐसे ही लड़की की वजह से ढाई साल की बच्चियों से रेप होता है और वे सेफ नहीं है.
“>
चंद घंटों के पुलिस के हत्थे चढ़े छेड़छाड़ के आरोपी
मुख्यमंत्री कार्यालय और उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला आते ही बस्ती पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोनहा थाना प्रभारी महेश सिंह ने तुरंत पुलिस टीम गठित की. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दोनों युवकों की शिनाख्त उजेर अहमद और तबरेज़ के रूप में हुई. पुलिस ने बिना देरी किए दबिश दी और वारदात के चंद घंटों के भीतर ही दोनों आरोपियों को धर दबोचा.
दोनों आरोपियों ने कान पकड़कर मांगी माफी
सड़क पर राह चलती लड़की को डराने-धमकाने वाले उजेर और तबरेज़ की हेकड़ी पुलिस कस्टडी में आते ही गायब हो गई. थाने की हवालात के सामने खड़े होकर दोनों मनचले कान पकड़कर उठक-बैठक करते और माफी मांगते नजर आए. कुछ देर पहले तक लड़की का नंबर मांग रहे आरोपी कैमरे के सामने हाथ जोड़कर कहने लगे, “हमसे बहुत बड़ी गलती हो गई, हमें माफ कर दो बहना. अब देश की सारी महिलाएं हमारी बहन हैं, हम ऐसी गलती दोबारा कभी नहीं करेंगे.”
आरोपियों को भेजा गया जेल
सोनहा थाना प्रभारी महेश सिंह ने बताया कि महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. पीड़ित युवती की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों (उजेर अहमद और तबरेज़) को गिरफ्तार कर लिया गया है. वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों मजनुओं को जेल भेज दिया गया है.
यूपी में सीट बंटवारे के लिए कांग्रेस इन सीटों पर ठोक सकती है दावा! कई क्षेत्रों में थी नंबर 2 पर