अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी मामले सीएम योगी के बयान पर समाजवादी पार्टी प्रमुख ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि देश में बीजेपी नकारात्मक पॉलिटिक्स करती है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि साल 2017 से पहले सीएम योगी को कोई नहीं जानता था.
सीएम योगी के चेले चपाटे वाले बयान पर अखिलेश यादव ने कहा, “अपने गुरुओं को कौन संभालेगा? उस विषय को नहीं छेड़ना चाहता हूं. देश में बीजेपी ने नकारात्मक पॉलिटिक्स की है. हजारों करोड़ रुपये वे इस बात के लिए खर्च करते हैं कि किसी की छवि कैसे खराब की जाए. 2017 से पहले सीएम योगी की पहचान नहीं थी. 2017 से पहले लोग उनको नहीं जानते था.”
‘छोटे कारोबारी हो रहे बर्बाद’
इसके अलावा उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर युवाओं को नौकरियों का मुद्दा प्राथमिकता बनेगा और पेपर लीक जैसी घटनाओं को पूरी तरह रोका जाएगा. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में छोटे कारोबारी बर्बाद हो रहे हैं, जबकि चोरत कारोबारी ही खुशहाली की बुनियाद हैं और इससे छह करोड़ से अधिक परिवार जुड़े हुए हैं.
सपा प्रमुख ने यह बयान आगरा में आयोजित प्रेस वार्ता में दिया. उन्होंने समाज के सभी वर्गों से समर्थन की अपील की और कहा कि आने वाले चुनावों में इंडिया गठबंधन बीजेपी को हरा देगा. इसके साथ ही उन्होंने अयोध्या में दानपात्र में चोरी और बंगाल चुनाव में बेईमानी को ललर बीजेपी को घेरा.
हफ्ता वसूली पर होगी कार्रवाई
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि उनकी सरकार बनने पर हफ्ता वसूली पर सख्त कार्रवाई होगी, इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वेंडर सुरक्षा हेल्प लाइन शुरू की जाएगी. वीडियो सुबूत भेजने पर 48 घंटे में एफआईआर होगी और बाजार में तैनात कर्मचारिओं के लिए बॉडी कैमरा अनिवार्य होगा. उन्होंने बिजली कटौती के स्थाई समाधान का दावा किया और ऑनलाइन कारोबार से मुकाबले के लिए छोटे व्यापारियों की मदद करने का भी ऐलान किया.
यह भी पढ़े: ‘हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार’, जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं
बीजेपी के 12 साल के जश्न पर सवाल
बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए अखिलेश यादव ने बड़ो को बढाओ और छोटों को मिटाओ की नीति बताते हुए कहा कि बीजेपी सरकार कारीगरों को मजदूर बनाने पर तुली हुई है. उन्होंने कहा कि एक ताराग बीजेपी 13 साल का जश्न मना रही है कि लेकिन क्या पेट्रोल पंप पर जाकर ऐसा एहसास होता है. विश्व गुरु बनने का मौका छोड़ दिया, पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि जैसे बिना बताए पाकिस्तान चले गए थे वैसे ईरान चले जाते.
पेपर लीक के जरिए अपने लोगों को एडमिशन दिलवाने का आरोप
पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पेपर लीक इसलिए हो रहे हैं क्यूंकि सत्ता पक्ष के लोगों को एडमिशन दिलवाना है. आगे बोले कि जो विश्वगुरु बनने का दावा कर रहे थे, वो अब पेपर लेकर तक नहीं रोक पा रहे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि 2017 से पहले उनकी कोई पहचान नहीं थी.
PDA और चुनावी रणनीति
अखिलेश यादव ने पीडीए यानि पिछड़ा, दलित अल्पसंख्यक का महत्व बढाने पर जोर देते हुए कहा कि प्रेम, दया और अपनापन बढाने से पीडीए और मजबूत होगा. उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मूदा उठाया और कहा कि सनातन धर्म के अपमान से जुड़े मामले में जांच क्यों नहीं हो रही ?
इसके अलावा उन्होंने फिर दोहराया कि इंडिया गठबंधन चुनाव लडेगा और समाजवादी पार्टी और कांग्रेस 403 सीटों पर तैयारी कर रही है. नई रणनीति के सवाल पर कहा कि हम अभी आपको बताएँगे नहीं . उन्होंने दावा किया कि दलिया चुनावों में बीजेपी को हराया जा चुका है, सिलिये अब बेईमानी की कोशिश होगी और बीजेपी के पास महंगाई और बेरोजगारी का कोई जवाब नहीं है.
अखिलेश यादव ने बहुजन समाज के नेताओं से मिलकर समर्थन जुटाने की बात कही और कहा कि पीडीए व बहुजन समाज को साथ लेकर समाजवादी पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में परिवर्तन लाएगी, खासकर मथुरा, हाथरस और आगरा में.
इसके अलावा उन्होंने बंगाल चुनावों में बेईमानी पर बोलते हुए कहा कि बंगाल में दीदी के साथ जों कुछ हुआ है, आज उनके सांसद उन्हें छोड़कर जा रहे हैं. आपके पीछे ईडी -सीबीआई इनकम टैक्स लग जाए आपका चैनल भी बंद हो जाएगा. बेटी के मुद्दे पर योगी के बयान पर योगी के चेले चपाटे के बयान पर बोले- अपने गुरुओं को कौन संभालेगा? उस विषय को नहीं छेड़ना चाहता हूं. देश में बीजेपी ने नकारात्मक पॉलिटिक्स की है. हजारों करोड़ रुपये वे इस बात के लिए खर्च करते हैं कि किसी की छवि कैसे खराब की जाए.