मलिहाबाद के रहीमाबाद के तिलकखेड़ा गांव के पास मंगलवार दोपहर दो बाइकों पर सवार चार युवक रील बना रहे थे। अचानक एक बच्चा सामने आ जाने पर दोनों बाइक सवार आपस में टकराकर घायल हो गए। दो युवकों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है, जबकि दो का इलाज रहीमाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।